{"_id":"5702b9df4f1c1b205ec811d7","slug":"encroachment-compliant-committee-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे की शिकायत पर गठित कमेटी ने किया दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे की शिकायत पर गठित कमेटी ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा
- फोटो : कैथल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुहला-चीका। हुडा की जमीन पर कोर्ट के आदेशों के बावजूद अवैध कब्जों की शिकायत पर गठित दो सदस्यीय जांच दल ने सोमवार को यहां संबंधित जगह का दौरा किया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। यहां के एक व्यक्ति सोहन लाल ने 10 मार्च 2015 को सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाई थी कि औद्योगिक क्षेत्र में हुडा की बेशकीमती जगह पर यहां कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है।
जिस जगह पर कब्जा किया हुआ है, वहां वास्तव में ग्रीन बेल्ट व पार्क बनाए जाने थे। परंतु लोगों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर हुडा की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा कर लिया, जिस कारण से प्रशासन ग्रीन बेल्ट व पार्क की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है । यही नहीं सोहन लाल का यह भी आरोप है कि इस मामले में ग्रीन बेल्ट को खाली करवाने के लिए कोर्ट के भी आदेश आए हुए हैं परंतु उसके बावजूद अधिकारी मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस संबंध में यहां की वेल्फेयर एसोसिएशन के स्पष्टीकरण के बाद कमिश्नर ने 25 फरवरी 2016 को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यों की एक कमेटी जिनमें जिला टाउन प्लानिंग अधिकारी कैथल व अतिरिक्त अभियंता हुड्डा करनाल शामिल हैं गठित कर दी। उन्हें आदेश दिया कि वह मौके पर जाकर सारे मामले की जांच करे और शीघ्र ही रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि मामले का जल्द निपटान किया जा सके।
सोमवार को दो सदस्यीय कमेटी ने मौके पर पैैमाइश की तो पता चला कि ग्रीन बेल्ट की केवल 8 फुट जगह ही मौके पर पाई गई और 12 फुट जगह पर लोगों के अवैध कब्जे पाए गए। जिला टाउन प्लानिंग अधिकारी एसएस सभ्रवाल ने जांच के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मौके पर ग्रीन बेल्ट की 8 फुट जगह ही पाई गई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ग्रीन बेल्ट की कुल 20 फुट जगह में से शेष 12 फुट जगह कहां है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप देंगे।