फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees to participate in the strike from August 11 to 13: Ramniwas

11 से 13 अगस्त की हड़ताल में भाग लेंगे कर्मचारी : रामनिवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employees to participate in the strike from August 11 to 13: Ramniwas
बिजली कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। पिछले तीन दिन तक यूनिट स्तर पर प्रदर्शन के बाद वीरवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी और इंजीनियर सयुंक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान रामनिवास गोपेरा ने की और मंच संचालन सब यूनिट प्रधान अनुज पारस ने किया। रामनिवास गोपेरा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से एग्री डिस्कॉम लाया जा रहा है। गुरुग्राम और नूंह में पैरलल लाइसेंस जारी किया जा रहा है और स्मार्ट मीटर योजना जबरदस्ती लागू की जा रही है। इसका सयुंक्त संघर्ष मोर्चा पुरजोर विरोध करता है और इसके विरोध में सयुंक्त संघर्ष मोर्चा यूनिट गुहला के कर्मचारी 11 से 13 अगस्त की हड़ताल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी सब यूनिट स्तर पर एग्री डिस्कॉम भंग करने, स्मार्ट मीटर योजना बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कुछ अन्य मांगों के लिए यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन 8 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रदर्शन में राज्य से सीसी मेंबर बलजिंदर सीड़ा, धर्मबीर सीड़ा, अनिल शर्मा, हरजिंदर सिंह, जोध सिंह, सुरेश सीड़ा और सिकंदर सिंह उपस्थित रहे।

बिजली कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। विज्ञप्ति

बिजली कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed