Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Employees locked the main gate of the city council and sat on strike, 600 tons of garbage piled up on the streets, and people started setting the garbage on fire.

Kaithal News: नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठे रहे कर्मचारी, सड़कों पर 600 टन कचरे का ढेर, लोग कूड़े में लगाने लगे आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Employees locked the main gate of the city council and sat on strike, 600 tons of garbage piled up on the streets, and people started setting the garbage on fire.
तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद - फोटो : Samvad
कैथल। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 14 मई तक बढ़ा रखा है। बुधवार को भी कर्मचारी अपनी मांगों के लिए नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठे रहे। इस गतिरोध के कारण शहर की गलियों, मुख्य सड़कों और मुख्य बाजारों में करीब 600 टन कचरा जमा हो चुका है। कचरे से उठने वाली बदबू और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से समाधान न किए जाने और सड़कों पर कचरे के ढेर खड़े होने से परेशान होकर अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। कई इलाकों में स्थानीय निवासियों ने बदबू और गंदगी से निजात पाने के लिए मजबूरन सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों में आग लगाना शुरू कर दिया है। इस वजह से हवा में जहरीला धुआं फैल रहा है। संगठन के पदाधिकारी विकी टांक ने बताया कि वीरवार को रोहतक में राज्य कमेटी की बैठक है, उसके आधार पर ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

गेट पर ताला : सरकारी काम अटके
हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। प्रदर्शनकारी किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या आम जनता को कार्यालय के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। इसके कारण जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी आईडी, एनओसी और मैरिज रजिस्ट्रेशन जैसे जरूरी प्रशासनिक काम पूरी तरह से ठप हो गए हैं। दूर-दराज के गांवों और शहर के विभिन्न वार्डों से काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को बिना काम करवाए ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन चालू
सफाई व्यवस्था के नाम पर इस समय शहर में केवल डोर-टू-डोर (घर-घर से) कचरा कलेक्शन का काम ही आंशिक रूप से चल रहा है। गाड़ियां घरों से तो कूड़ा उठा रही हैं लेकिन मुख्य डंपिंग ग्राउंड और सार्वजनिक स्थानों से कचरा न उठने के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। यदि जल्द ही इस हड़ताल का समाधान नहीं निकाला गया, तो शहर में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो सकता है।

तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद

तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद- फोटो : Samvad

तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद

तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद- फोटो : Samvad

तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद

तलाई बजार में कचरे के ढेर में लगाई गई आग। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed