{"_id":"698e257e4ec5e8671403e6f7","slug":"employees-also-roared-in-kalayat-for-their-demands-kaithal-news-c-18-1-knl1004-844739-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मांगों के लिए कलायत में भी गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मांगों के लिए कलायत में भी गरजे कर्मचारी
Fri, 13 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/गुहला-चीका। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी किसान भवन में एकत्रित हुए और कस्बे में प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कृष्ण करोड़ा और मनजीत ने संयुक्त रूप से की, मंच संचालन संघ के कैशियर सतीश ने किया।
ब्लॉक प्रधान ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ब्लॉक के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। इनमें आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मिड-डे मील कर्मचारी, मार्केट कमेटी कर्मचारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, जन स्वास्थ्य विभाग, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, नगर पालिका, वन मजदूर और पटवारी संगठन के सदस्य शामिल रहे।
हड़ताल की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक सभी कर्मचारियों को महंगाई के अनुसार पांच हजार रुपये अंतरिम राहत देने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों को रद्द करने तथा ठेका प्रथा के तहत कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय पे-रोल पर लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 23 व 31 दिसंबर 2025 के निर्णयों के अनुसार नियमित करने की नीति बनाने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर सोमदत्त शर्मा, सुमित, कृष्ण मैहला, आंगनबाड़ी की राज्य उपमहासचिव, महावीर, ईश्वर, लक्ष्मण शास्त्री, सुरेंद्र पटवारी, सुषमा जड़ौला, योगेश शांडिल्य, सुदेश, उर्मिला पाई, ममता ने भी संबोधित किया।
उधर गुहला में कर्मचारी नेता कंवरजीत सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील से देश के किसानों को नुकसान होगा। कर्मचारी नेता पवन शर्मा, बलजिंद्र सीड़ा और अभिषेक शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही है। मंच संचालन संदीप सैनी ने किया। इस अवसर पर मामू रामसिरोही, लफ्टैन सिंह शेरगिल, सतीश शास्त्री, नवाजा राम, अजैब सिंह, चिंतो देवी, सुरेंद्र कौर आदि उपस्थित रहे।