{"_id":"68d837aec10f04eafa0f3a08","slug":"employability-skills-considered-kaithal-news-c-18-1-knl1004-748143-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोजगारपरक कौशल पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोजगारपरक कौशल पर किया विचार
Sun, 28 Sep 2025 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में 25 से 27 सितंबर तक विद्यार्थी रोजगारपरक कौशल पर तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो शनिवार को समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम वाधवानी फाउंडेशन के साथ कॉलेज की ओर से किए गए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य संकाय सदस्यों को रोजगारपरक कौशल पाठ्यक्रम को अनुभवात्मक अधिगम, पलटी हुई कक्षा पद्धति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण उपकरणों के माध्यम से पढ़ाने के लिए तैयार करना था। इस मौके पर बिजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुरुचि शर्मा, जयबीर धारीवाल, संजय कुमार, अनिल जिंदल व अंजलि आदि मौजूद रहे। संवाद