फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on strengthening society in Hindu conference

Kaithal News: हिंदू सम्मेलन में समाज की मजबूती पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening society in Hindu conference
हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेते हुए नागरिक।
गुहला चीका। भवानी रविवार को मंदिर चीका के प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का गोविंद बस्ती की ओर से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीका नगर के सेवा प्रमुख संदीप ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए व मुख्य आयोजक की भूमिका गुरुदेव सैनी ने निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। मुख्य वक्ता संदीप ने हिंदुत्व के व्यापक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज विभिन्न जातियों और वर्गों में विभाजित होता जा रहा है। ऐसे समय में हिंदू सम्मेलन जैसे आयोजनों की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ जाती है, ताकि समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को सुदृढ़ किया जा सके। मुख्य वक्ता संदीप ने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, संस्कार जागरण, कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज इन पांच विषयों पर जागरूक होकर कार्य करे, तो राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम में ईश्वर अत्री व राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में आपसी सहयोग, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया व युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती व सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed