फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on education and empowerment of daughters

Kaithal News: बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण पर जोर

Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on education and empowerment of daughters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। सत्य भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित सत्य भारती स्कूल शेरू खेड़ी में महिला सशक्तीकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें माता-पिता, सामुदायिक सदस्यों और स्थानीय हित धारकों को बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक साथ लाया गया।

इस दौरान अभियान में ग्राम पंचायत सरपंच, एसएमसी सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, डाकघर प्रतिनिधि तरुण भट्ट, सीएफएल, दिनेश कुमार, विक्रम सिंह, बीपीएम मुकेश शर्मा और प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सहित स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान, राज्य और केंद्र सरकार की ओर से बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की गई। इस पहल का उद्देश्य इन योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समुदाय में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान ने बेटियों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सामुदायिक सदस्यों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन सभी हित धारकों की ओर से एक अधिक समान और सशक्त समाज बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। सत्य भारती स्कूल शेरू खेरी शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के अपने मिशन के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed