फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emergency workers honored

Kaithal News: आपातकाल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Emergency workers honored
कैथल। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सोमवार को सनातन धर्म मंदिर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जिले से आपातकाल में संगठन के कार्य करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सबसे पहले भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। सरकार में पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन मुख्य वक्ता धर्मवीर मिर्जापुर रहे।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की। पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य वक्ता धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा की 1975 में लगी आपातकाल में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। उस समय संगठन के लोगों को काफी प्रताड़ित किया गया। संगठन के लोगों को यातनाएं दी गई। लोगों को जेलों में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संगठन को संभालने में सहयोग करने वालों में अमर नाथ भगत, श्याम सुंदर बंसल, राम नारायण जखौली, पवन कोटड़ा, बलदेव अरोड़ा, निरंजन बोडान, धनपति देवी के सपुत्र ईश्वर सिंह, फूल सिंह, माया सिंह, नरेश मित्तल, जितेंद्र ठकुराल को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गर्ग नौच ने की। कार्यक्रम सह संयोजक के रूप में अजीत चहल ने शिरकत की।

इस मौके पर जिला महामंत्री रामपाल राणा, सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, भीम सेन अग्रवाल, हरि चंद जांगड़ा, ज्योति सैनी, वीरेंद्र बत्रा, सुरेश जांगड़ा, सतपाल भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज, संजीव कांगड़ा, संजीव दीक्षित, विक्की, पार्षद प्रतिनिधि राजेश बिंदलिश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



आपातकाल भारत का काला अध्याय : गुर्जर

पूंडरी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर रविवार देर सायं गांव डुलयानी में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता चौधरी के निवास पर पहुंचे। अनीता ने गांशिक्षा मंत्री व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश का मान बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। भारत एक महान शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस ने लोकतंत्र पर कुठाराघात कर देश पर आपातकाल थोपा था। आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। इस मौके पर ओमप्रभा, आशा, निशा गर्ग, हेमा मलिक, सरोज, बबीता, राजबाला, परमजीत, सुदेश आदि मौजदू रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed