{"_id":"589cb48c4f1c1bc15537b558","slug":"elergey-school-students-hospitilize-iching-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे स्कूल में फैली खुजली, 46 बच्चे अस्पताल में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे स्कूल में फैली खुजली, 46 बच्चे अस्पताल में दाखिल
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन स्कूल पहुंची छात्राओं को भी लिया चपेट में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाखौली के राजकीय कन्या मिडिल स्कूल में खुजली की बीमारी लगभग पूरे स्कूल में फैल गई। बुधवार को 40 छात्राओं को खुजली होने के बाद वीरवार को स्कूल पहुंची 46 छात्राओं को बीमारी ने चपेट में ले लिया। जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही डिप्टी डीईओ ने अस्पताल व गांव का दौरा किया। उन्होंने पूरे स्कूल में तीन दिनों तक साफ-सफाई के आदेश जारी किए हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं की बीमारी के बावजूद जिलास्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास गांव में जाकर दौरा करने का समय तक नहीं है।
विदित रहे कि बुधवार को 40 छात्राओं को खुजली की बीमारी होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा था। इसका कारण पेड़ के पत्ते रगड़ना बताया गया था। लेकिन वीरवार सुबह जब छात्राएं स्कूल पहुंची तो प्रार्थना के दौरान फिर से यह बीमारी फैल गई और छात्राएं जोर-जोर से खुजली करते हुए रोने लगीं। जिस पर स्कूल में हड़कंप मच गया। लगातार दूसरे दिन बीमारी के कारण गांव में भी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव वासी अस्पताल पहुंचे। लोगों ने छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। करीब 46 बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया।
छात्रा काजल ने बताया कि प्रार्थना से पूर्व जब वह स्कूल पहुंची तो उसने दो छात्राओं के साथ हाथ मिलाया। हाथ मिलाने के पांच मिनट बाद ही उसे खुजली शुरू हो गई। इसी तरह हाथ मिलाने पर एक दूसरे से यह बीमारी फैलती गई। वहीं आठवीं की छात्राओं ने बताया कि जहां बुधवार को चौथी कक्षा की छ