{"_id":"6788124c1a8cf5e242019ddf","slug":"electricity-workers-expressed-anger-by-protesting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-561411-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रदर्शन करके बिजली कर्मियों ने जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रदर्शन करके बिजली कर्मियों ने जताया गुस्सा
Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिहोवा चौक स्थित राजीव विद्युत सदन में बुधवार को बिजली निगम के अधिकारी के खिलाफ ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई लाइनमैन दिलबाग ने की।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दिलबाग ने कहा कि विद्युत सदन पर बैठे अधिकारी लगातार विभाग के नियमों को ताक पर रखकर गलत काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बात चाहे तकनीकी कर्मचारियों को दफ्तरों में बैठने की बात हो या 14 फोरमैन को जिनके ऑर्डर गुहला और पूंडरी में है। वहां फोरमैन की कमी है लेकिन उन्हें कैथल में बैठा रखा है।
नाराज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग और प्रदर्शन का फैसला किया है। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन लगातार तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में लगाने और अतिरिक्त फोरमैन को पूंडरी और गुहला जहां कम हैं, वहां भेजने की मांग कर रही है, लेकिन पिछले दिनों 13 और 30 दिसंबर को दो बार मीटिंग के बाद भी किसी भी कर्मचारियों के ऑर्डर नहीं किए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में यूनिट प्रधान अमरदीप बनवाला, यूनिट उप प्रधान सुरेंद्र पहलवान,अजय कौशिक,दर्शन कैशियर, भारत कुकरेजा सिटी वन प्रधान, सचिव प्रदीप भाटी, अरुण बीडी, सतीश दिलोवाली, नरेश शर्मा प्रधान टीएल प्रधान, जेई सुधीर, संदीप मेहता, कृष्ण जेई, रमन शर्मा, भूषण चावला, कुलदीप मोर, विक्रम कुंडू ने हिस्सा लिया।