फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity workers accused of withholding salaries

Kaithal News: बिजली कर्मियों ने वेतन रोकने का लगाया आरोप

Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers accused of withholding salaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के 132 केवी सब स्टेशन के प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राजकुमार ने की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमंडल स्तर के अधिकारी ने सीवन के कुछ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इससे रोष है।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी दिन-रात एक करके मेहनत व लगन से कम कर रहे हैं। सीवन सब डिवीजन के बहुत से बिल जो पेंडिंग थे वह भी इन कर्मचारियों ने भरवा दिए गए हैं। इतना काम करने के बाद भी एक्सईएन गुहला ने कर्मचारियों का वेतन रोकना बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारी साथी दिन रात भर फील्ड में काम करते हैं। बिल भरवाने के चक्कर में लोगों के क्रोध का भी सामना करते हैं और लोग कर्मचारियों को धमकी तक देते हैं। इसके बाद भी इन अधिकारियों द्वारा किसी भी उपभोक्ता पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई जाती। उन्होंने कहा कि सीवन व गुहला कार्यालय में बैठे अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके बहुत ही शर्मनाक कार्य कर रहे हैं। फील्ड के कर्मचारियों के पास काम करने के लिए पूरे उपकरण भी नहीं है। फिर भी यह कर्मचारी अपना काम मेहनत से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया और कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई विभागीय हानि होती है तो इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेवारी एसडीओ सीवन व एक्सईएन गुहला की होगी।


मंच संचालन सचिव पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर गुहला यूनिट सचिव सोमनाथ, यूनिट लेखाकार रविंद्र पाल, सतपाल, विशाल, लाभ सिंह, महावीर, देशराज व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed