फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity wires hanging down in colonies, threat to life remains

कॉलोनियों में नीचे लटक रहे बिजली के तार, जान का खतरा बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires hanging down in colonies, threat to life remains
Electricity wires hanging down in colonies, threat to life remains - फोटो : Kaithal
कैथल। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण शहर की कॉलोनियों में लटकते बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। शहर में इन लटकते तारों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां तक की ट्रांसफार्मर के खंभों के भी तार बिल्कुल नीचे लटक रहे हैं। इन तारों के कारण इंसान के साथ पशुओं को भी करंट लगने की आशंका बनी रहती है। कई कॉलोनियों के मकान की छत से तारें छू रही हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे में शहरवासियों की ओर से बिजली निगम के अधिकारियों का अवगत कराने के बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के हुडा सेक्टर 18, 19, जनकपुरी कॉलोनी, बालाजी कॉलोनी, शहर के प्यौदा रोड, बलराज नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, रजनी कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, मायापुरी कॉलोनी, हरसौला बस्ती, खुराना रोड, जींद रोड स्थित सुभाष नगर, डीएवी कॉलोनी, करनाल रोड व अंबाला रोड सहित अन्य कॉलोनियों में सबसे ज्यादा तार लटक हुए हैं।
विज्ञापन

शहर वासी राजेंद्र, रामकुमार, रामनिवास, सुभाष व प्रताप ने बताया कि तार बदलवाने के लिए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को कई बार शिकायत संपर्क पोर्टल पर भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। निगम के अधिकारियों को इस समस्या की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संजीव बत्रा ने बताया कि कालोनी में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इन तारों को ठीक करवाने के लिए कई बार बिजली निगम को शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। विभाग लटकते तारों को ठीक कराए। पुरानी तारों की जगह केबल बिछाई जाए, ताकि हादसे न हों।
शहरवासी रघुबीर ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार सहित कई कॉलोनियों में बिजली के तार काफी पुराने हैं। कई जगह पर बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं। इसका समाधान होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। ट्रांसफार्मर के खंभों पर लगे तार दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं।

बिजली के तार बदलने का काम जारी है। जहां से शिकायतें आ रही हैं। वहां से बिजली की तारों का हटाया जा रहा है। हाईवोल्टेज तारों को प्लास्टिक की तारों में बदला जा रहा है। शहर की अन्य कॉलोनियों से जल्द ही पुरानी तारों को बदल दिया जाएगा।
- प्रदीप गोयत, एक्सईन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed