फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity theft reduced from 86 to just 20 percent: Dhanda

बिजली चोरी 86 से घटकर महज 20 प्रतिशत हुई : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft reduced from 86 to just 20 percent: Dhanda
27-कैथल। कार्यक्रम में हरियाणवीं प्रस्तुति देने वाली राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं को सम्मानित ? - फोटो : Kaithal
कैथल। आरकेएसडी स्कूल के सभागार में बृहस्पतिवार को उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य-2047 बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बीते आठ सालों की बिजली के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में बिजली चोरी 86 प्रतिशत होती थी, जो अब घटकर महज 20 प्रतिशत रह गई है। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा संरक्षण पर लघु फिल्में दिखाने के साथ छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बीते आठ साल में सरकार ने बिजली के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं। देश में ऊर्जा का संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है। इससे भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए कई प्रकार की समस्याएं कम हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत जिले के 293 गांवों में से 281 में 225 करोड़ रुपये खर्च कर तारों को केबल में बदल गया। अब इन गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसके अलावा जिले में 45,768 उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि सौभाग्य योजना के तहत मात्र 200 रुपये की सिक्योरिटी लेकर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं, बाकी सिक्योरिटी राशि उपभोक्ता छह आसान किश्तों में बिल के साथ दे सकता है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की 29 किलोमीटर नई लाइन खींची गई है, जबकि 440 वोल्ट की 20 किलोमीटर नई लाइन खींची गई है। घरेलू बिजली के ट्रांसफार्मरों की ओवरलोड की समस्या को खत्म करने के लिए 103 नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए। ग्रामीण क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की 166 किलोमीटर नई लाइन खींची गई हैं, जबकि 440 वोल्ट की 67 किलोमीटर नई लाइन खींची गई है। इसी प्रकार ऑवर लोड की समस्या को समाप्त करने हेतू 430 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ही घर व खेत में बिजली सुविधा को बेहतर करने के लिए 440 वोल्ट की 57 किलोमीटर नई लाइन बिछाई गई है। आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक जिला में 56 पावर हाउस थे, लेकिन बीते साढ़े सात साल के दौरान कैथल में 72 नए पावर हाउस बन चुके हैं, जबकि अगले एक साल में तीन नए पावर हाउस बनकर तैयार हो जाएंगे।

इससे पूर्व डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण की दिशा में किए गए कामों को दर्शाती लघु फिल्में भी दिखाई गई। आरकेएसडी कॉलेज के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, हरियाणा बिजली वितरण निगम की डायरेक्टर ज्योति सैनी, केंद्र की ओर से नियुक्त नोडल ऑफिसर जेता उखल व धीरज अग्रवाल, अधीक्षक अभियंता कशिक मान, डीईओ शमशेर सिंह सिरोही, संदीप गर्ग व विनोद सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed