फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity employees held a gate meeting in opposition to privatization.

Kaithal News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मीटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees held a gate meeting in opposition to privatization.
निजीकरण के विरोध में गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
राजौंद। बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में बुधवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बिजली निगम के सब-डिवीजन राजौंद परिसर में रोष गेट मीटिंग की गई। सुबह नौ से 11 बजे तक चली मीटिंग की अध्यक्षता अश्विनी ढांडा ने की जबकि मंच संचालन सुखदेव शर्मा ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नूंह और गुरुग्राम में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एचईआरसी और बिजली संबंधी पर्चियां जलाकर रोष जताया। उन्होंने घोषणा की कि 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह हड़ताल किसी कर्मचारी हित से जुड़ी मांग के लिए नहीं बल्कि बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में जाने से बचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण व्यवस्था का निजीकरण जनहित में नहीं है। कर्मचारियों ने आम जनता से हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग की अपील की और सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजीकरण के विरोध में संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर मुकेश कोटड़ा, प्रवीण कोटड़ा, रोहताश शर्मा, अनिल लाला, ऋतु, अमित, विकास, हरदीप, सुनीता, सुनील और निशा पंचाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

निजीकरण के विरोध में गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

निजीकरण के विरोध में गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed