कैथल। शहर में बिजली निगम ने 100 केवी की जगह 200 केवी के पांच नए ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से 1250 घरों के लोगों को फायदा होगा। बता दें कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर के इन पांच जगहों पर 100 केवी के ट्रांसफार्मरों पर ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या बहुत ज्यादा आ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। निगम की तरफ से इस काम पर 12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विदित रहे कि शहर के सेक्टर 19 में दो, सीवन गेट, बर्फानी सेवा मंडल व अर्जुन नगर में नए ट्रांसफार्मरों को लगाया गया है। यहां पर लगभग एक ट्रांसफार्मर पर 250 के करीब कनेक्शन है। वहीं निगम की तरफ से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में बिजली की 11 केवी की पुराने जर्जर तारों को बदला गया है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही लगभग 85 हजार यूनिट बिजली की खपत होती है। शहर में इस समय 39 हजार के करीब बिजली के कनेक्शन हैं। जहां पर सुचारु रूप से बिजली चल रही है। बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष ने बताया कि शहर में पुरानी जर्जर तारों, पांच नए ट्रांसफार्मरों सहित पांच किलोमीटर के एरिया के बिजली तार बदल दिए गए हैं। ताकि लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े। गर्मी का सीजन में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं। ओवरलोड की समस्या से निजात दिलवाने के लिए ट्रांसफार्मरों को बदला गया है। अब लोगों को बिजली संबंधित समस्या का सामान नहीं करना पड़ेगा।