{"_id":"6a135b9abed4cdb7d200be74","slug":"electricity-consumption-increased-from-63-lakh-to-8305-lakh-units-in-a-week-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149846-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक सप्ताह में बिजली की खपत 63 लाख से बढ़कर 83.05 लाख यूनिट पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक सप्ताह में बिजली की खपत 63 लाख से बढ़कर 83.05 लाख यूनिट पहुंची
Mon, 25 May 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 May 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल रोड पर बिजली की तार ठीक करता कर्मचारी। संवाद
कैथल। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ- साथ बिजली की मांग में भी रोजाना उछाल आ रहा है। तापमान बढ़ने के कारण एसी, कूलर और पंखों के उपयोग में वृद्धि हुई है, जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
एक सप्ताह पहले जहां जिले में प्रतिदिन करीब 63 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी, वहीं अब यह बढ़कर 83 लाख 5 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। बिजली खपत बढ़ने के साथ अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्याएं भी बढ़ी हैं। निगम को मिलने वाली शिकायतों की संख्या एक सप्ताह में 184 से बढ़कर 263 तक पहुंच गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लगातार बिजली बाधित होने से परेशानी झेल रहे हैं। इससे लोगाें में रोष है।
निगम के आंकड़ों के अनुसार 12 अप्रैल को जिले में बिजली खपत 29.39 लाख यूनिट थी, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ मांग में लगातार तेजी आई है। ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड के कारण कई इलाकों में फॉल्ट की स्थिति बन रही है और आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जिले में लगभग तीन लाख 74 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। गुहला, सीवन, कलायत, राजौंद, ढांड, पूंडरी और कैथल ब्लॉक के 293 गांव बिजली नेटवर्क से जुड़े हैं। इनमें से 284 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की योजना लागू है, लेकिन बढ़ती मांग के बीच व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक दिख रहा है, जहां घंटों कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। संवाद