{"_id":"60f47f328ebc3e6d4470099e","slug":"electric-wires-lying-open-in-the-parks-a-laborer-has-died-kaithal-news-knl769608151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में खुले पड़े बिजली के तार, एक मजदूर की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों में खुले पड़े बिजली के तार, एक मजदूर की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दर्जनों पार्कों में इस समय बिजली के तार खुले पडे़ हैं। दो सप्ताह पहले सेक्टर 21 में एक मजदूर की तार की चपेट में आकर मौत हो गई। यही नहीं पिछले दिनों करंट से दो गायों की भी जान जा चुकी है। यही नहीं फिर भी इस ओर प्रशासन कोई गौर नहीं कर रहा है।
हुडा सेक्टर 19 और 20 में बने पार्कों में स्थिति बदहाल है। जवाहर पार्क, बच्चा पार्क सहित अन्य पार्कों में नंगे पड़े बिजली के तार, बदहाल हाईमास्ट की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
जवाहर पार्क में पुराने बस अड्डे की ओर से जाकर देखा गया तो यहां कई जगहों पर खंभों पर नंगे तार थे। कई जगह बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। कई जगह तारों का जाल जमीन पर ही बिछा हुआ है। जवाहर पार्क में ही बाबा शाह कमाल की दरगाह के निकट के गेट के पास भी तारें नंगी दिखाई दी। यही हाल उद्यम सिंह पार्क का दिखा। जहां तारें बिखरे हैं। जो खंभे हैं, उन पर भी तारें लटके हुए दिखे। यहां स्ट्रीट लाइट भी बदहाल दिखीं। साथ ही फुटपाथ पर लगे पोल भी बदहाल दिखे। बॉक्स खुले पड़े हैं।
विज्ञापन
यही हालात सेक्टर 19 व 20 के पार्क में दिखे। इन पार्कों में सुबह शाम भारी संख्या में लोग सैर करते हैं। यहां तार नंगे और बिखर कर अव्यवस्थित हालत में पड़े हैं। पार्क के इंट्री प्वाइंट पर ही हाई वोल्टेज के तार भी नगे दिखाई दे रहे हैं। यहां लोगों ने बताया कि पार्क में आधी लाइटें नहीं जलती।