फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elections of Gaud Brahmin Vidya Pracharini Sabha soon: Dr. Arvind Sharma

गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव जल्द : डॉ. अरविंद शर्मा

Sat, 24 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Elections of Gaud Brahmin Vidya Pracharini Sabha soon: Dr. Arvind Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में हुई सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने रोहतक के पहरावर गांव में 30 मई को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का सभी को न्योता दिया। साथ ही कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव सरकार जल्द कराएगी।

उन्होंने कहा कि पहरावर में होने वाले जन्मोत्सव में हरियाणा से रिकॉर्ड संख्या में 36 बिरादरी के लोग भाग लेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम एक बिरादरी के नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनसे अन्याय के खिलाफ लड़ने की और अदम्य धैर्य, साहस, पराक्रम, त्याग एवं मातृ-पितृ भाव की सीख मिलती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव भी अब सरकार जल्द कराएगी, इसी कड़ी में संस्था में सरकार ने प्रशासक की नियुक्ति की है।

उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व में दान में दी गई पंद्रह एकड़ से अधिक जमीन के कागजात पूरे करवाकर उसे सभा को सौंपा है। यह सभा 1904 में गठित की गई थी। इसमें आज पूरे प्रदेश में 80 हजार से अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का जिला सर्व ब्राह्मण सभा के प्रधान विक्की शर्मा की अगुवाई में विभिन्न संस्थाओं के प्रधान और प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। जिसमें ब्राह्मण सभा चीका, ब्राह्मण सभा पूंडरी, ब्राह्मण सभा कलायत, पंजाबी सेवा सदन सहित कई समाजसेवी संस्थाएं शामिल रहीं।

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर पाडला, बीरभान करोड़ा, राजकुमार शर्मा, राजू डोहर, राजकुमार एमई, सुरेश शर्मा, मनदीप बाबा लदाना, अभिजीत जोशी, प्रवेश शर्मा, हरि मिश्रा, मोहन लाल शर्मा पार्षद आदि मौजूद रहे।

बोले, कोई आंख उठाएगा तो बख्शा नहीं जाएगा

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक में जन्मोत्सव कार्यक्रम सैनिकों के पराक्रम को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने साबित कर दिया है कि आज यदि कोई देश की ओर आंख उठाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए सैनिकों और शहीदों के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में, 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में.. का नारा दिया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्तर पर जो भी जासूस पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे समय में सभी को देशहित में एकजुटता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है।


सिसला धाम में की पूजा, दिए 11 लाख

कैथल। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को सिसला धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान श्याम कलयुग में हारे का सहारा हैं। सिसला धाम की पूरे प्रदेश में मान्यता है। यहां पूजा करने से सभी की मनोकामना पूरा होती है। उन्होंने एकादशी पर एकत्रित श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने धाम में शेड बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed