{"_id":"65e8beb5e90ee574ca0d5fd4","slug":"elections-in-dhand-grain-market-naresh-gharadasi-became-president-unanimously-kaithal-news-c-18-1-knl1004-342490-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड अनाज मंडी में चुनाव, सर्वसम्मति से नरेश घराडसी बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड अनाज मंडी में चुनाव, सर्वसम्मति से नरेश घराडसी बने अध्यक्ष
Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
ढांड। अनाज मंडी ढांड के आढ़तियों की एक बैठक बुधवार को श्री राधा कृष्ण धर्मशाला में हुई। इसमें प्रधान सलिंद्र शर्मा ने गत वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधान पद सहित समस्त कार्यकारिणी का त्याग पत्र सौंपा। जिसे सदन ने स्वीकार करते हुए पूर्व मंडी प्रधान करेशन पबनावा को कार्यवाहक प्रधान बनाया।
इसके बाद नए प्रधान पद के लिए कार्यवाहक प्रधान ने प्रक्रिया शुरू की। इसमें नरेश घराडसी व संजीव के नाम प्रधान पद के लिए रखे। कार्यवाहक प्रधान ने नौ सदस्यों की कमेटी बनाकर प्रधान चुनने का अधिकार सौंपा। कमेटी ने सर्वसम्मति से नरेश घराडसी को एक वर्ष के लिए प्रधान नियुक्त किया। इसका सभी आढ़तियों ने समर्थन किया।
प्रधान चुने जाने पर नरेश घराड़सी ने आढ़तियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मंडी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ निभाने का काम करूंगा।
विज्ञापन
बैठक में एफसीआई की ओर से अदानी साइलो में गत वर्ष खरीद की गई गेहूं की आढ़त दिलवाने के लिए विधायक रणधीर गोलन की ओर से विधानसभा में पैरवी किए जाने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। साथ ही सांसद नायब सैणी व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर का भी धन्यवाद किया जिन्होंने आधी आढ़त दिलवाने में सहयोग किया। संवाद