फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election, hindi news, kaithal

अनीता मुंजाल बनी सीवन पंचायत समिति की चेयरमैन

Wed, 16 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सीवन।
ब्यूरो/अमर उजाला सीवन। Updated Wed, 16 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Election, hindi news, kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
 ब्लॉक समिति सीवन के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव बुधवार को गुहला एसडीएम कमलप्रीत कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अनीता मुंजाल को चेयरमैन एवं प्रवीण कुमार सौथा को वाइस चेयरमैन चुन लिया गया। बुधवार को एसडीएम गुहला कमलप्रीत कौर सीवन में पहुंची। जहां उनके साथ नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संजय टांक ने भी सहयोग किया। सुबह 11 बजे तक कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा था। इसके बाद समिति के 20 में से 17 सदस्य चुनावी बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद काफी देर तक विधायक कुलवंत बाजीगर का इंतजार किया। विधायक के आते ही चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 के सदस्य सतपाल ने अनीता मुंजाल का नाम सुझाया। जिसका अनुमोदन वार्ड नंबर 1 से पंचायत समिति सदस्य सुखविन्द्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन


इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। जिस पर सर्वसम्मति से अनिता मुंजाल को पंचायत समिति का चेयरमैन चुना गया। वहीं वाइस चेयरमैन के पद के लिए पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 के सदस्य सुभाष चंद ने वार्ड नंबर 16 के सदस्य प्रवीन कुमार का नाम रखा। जिसका अनुमोदन वार्ड नंबर 4 के सदस्य होशियार सिंह ने किया। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। इस प्रकार प्रवीन कुमार को सर्वसम्मति से पंचायत समिति सीवन का वाइस चेयरमैन चुना गया। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस अवसर पर डीएसपी गुहला जितेन्द्र सिंह व सीवन थाना प्रभारी राम भजन अपने दल बल के साथ मौजूद थे। इस अवसर पर सुखविन्द्र शर्मा, मिनाक्षी चौधरी, होशियार सिंह, निर्मलजीत कौर, हरप्रीत कौर, बिट्टू राम, प्रवीन कुमार, अनीता मुंजाल, सतपाल, जलदीप कुमार, कर्ण कुमार, सुभाष चन्द, जय भगवान व अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रधान अनिता मुंजाल ने कहा कि विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में विकास करवाएंगे। सर्वसम्मति से चयन के लिए सदस्यों के आभारी हैं। सभी को साथ लेकर ब्लॉक समिति सीवन के माध्यम से क्षेत्र का विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed