फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Election arrangements

चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम

Tue, 11 Mar 2014 12:30 AM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 11 Mar 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Election arrangements
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने दस अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियाें की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों के खर्चे का हिसाब रखने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक प्रबंध कर रहा है। जिले में आदर्श आचार संहिता की समीक्षा के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी  वीएन भारती को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित जानकारी के लिए भारती से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त चुनाव के संदर्भ में जानकारी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों तथा योजनाओं के बैनर, होर्डिंग, नारे आदि को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अरविंद मल्हान, कैथल उपमंडलाधीश नरहरि सिंह बांगड़, उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी, रविंदर तौमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश रणजीत कौर, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed