{"_id":"6a4409c85726a299080f8ac2","slug":"elderly-woman-dies-from-heat-body-found-at-home-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151636-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत, घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत, घर में मिला शव
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला की गर्मी के कारण मौत हो गई। उनका शव उनके घर में मिला। महिला की पहचान पूंडरी के शिव मोहल्ला निवासी कंचन देवी 75 वर्ष के रूप में हुई है। पड़ोसियों का कहना है कि महिला के पति की लगभग 12 वर्ष पहले एक हादसे में मृत्यु हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार महिला की एक बेटी है जो शादीशुदा है और अपनी मां के पास कभी-कभी आती थी। महिला की बेटी का मानसिक संतुलन सही नहीं है। महिला कमाने में असमर्थ थी और मोहल्ले के लोग ही उन्हें खाना देते थे। उनके पास मकान के नाम पर केवल एक कमरा ही था। सुबह के समय महिला के देर तक कमरा न खुलने से चिंतित पड़ोसियों ने जब कमरे के पास जाकर देखा तो उन्हें संदेह हुआ।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला घर पर अकेली रहती थी। वह रात को सो गई। गर्मी ज्यादा थी और घर पर कोई पंखा या कूलर इत्यादि कुछ नहीं था। अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि वह गर्मी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।