फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly people showed enthusiasm for voting

Kaithal News: मतदान के लिए बुजुर्गों में दिखा उत्साह

Sun, 26 May 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 26 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Elderly people showed enthusiasm for voting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में मतदान के मद्देनजर मतदान करने में बुजुर्गाें का जोश कम नहीं हुआ। जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों में पहुंचे और मतदान किया। इन बुजुर्गाें में शतायु वोटर भी शामिल रहे। इसमें 100 साल के बुजुर्ग से लेकर 108 साल तक शतायु वोटर भी शामिल रहे।

बुजुर्गाें का कहना था कि अब समय बदल चुका है। इस समय देश को नई दिशा देने के लिए मतदान बेहद जरूरी है। यदि हम उत्साह के साथ मतदान करेंगे तो आसानी से देश की तरक्की में योगदान देंगे। उनका कहना था कि वे बेशक बुजुर्ग हैं, लेकिन मतदान को लेकर उल्लास उतना ही है, जितना उनमें पहले के समय में रहता था।
विज्ञापन

मतदान हमारे देश का महापर्व है। इसलिए हमें इस पर्व में अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। इस पर्व में हिस्सा लेने के लिए वह स्वयं मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। बेटे राम मदान उन्हें मतदान बूथ तक लेकर गए। देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए हमारा मतदान करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बहादुर चंद मदान, 101 वर्षीय, कैथल।
अब समय बदल चुका है। इसलिए हमें अपने देश के विकास में योगदान देने के लिए अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। ऐसा करने से हम अपने कर्तव्य को बखूबी निभा सकते हैं। वे भी अपने परिजनों के सहारे मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए पहुंची। अब हमें अपने मत के सही प्रयोग करने का समय मिला है। -चमेली देवी, 108 वर्षीय वोटर, सीवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed