फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man injured after being hit by car dies

Kaithal News: कार की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured after being hit by car dies
कैथल। कैलरम गांव के समीप नेशनल हाईवे 152 डी पर शुक्रवार रात को घनी धुंध में अज्ञात कार चालक में एक व्यक्ति को कुचल दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व सरपंच की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैलरम के पूर्व सरपंच नाथूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को वह नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव में अपनी कबाड़ी की दुकान के सामने अलाव सेंक रहा था। इसी बीच उसके गांव का 56 वर्षीय बुजुर्ग फूल कुमार भी उसके पास आ गया। थोड़ी देर बाद फूल कुमार जब सड़क क्रॉस करने लगा तो तभी एक सफेद रंग के कार चालक ने अपनी कार को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया व कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि अज्ञात कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई संजय कुमार को सौंप गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed