फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man from Pinjupura village dies in road accident

Kaithal News: सड़क दुर्घटना में पिंजुपुरा गांव के बुजुर्ग की मौत

Fri, 30 Jan 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 30 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly man from Pinjupura village dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पिंजुपुरा गांव के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में बुधवार देर सायं एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है। वह पत्नी के साथ खेतों से चारा लेकर लौट रहे थे


मृतक के पुत्र गुरमीत ने बताया कि पिता सुभाष अपनी पत्नी के साथ खेत गए थे। लौटते समय जब वे गांव के पास कॉटन मिल के समीप सर्विस रोड पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया। पत्नी अनपढ़ होने के कारण वाहन का नंबर नहीं देख सकी। सुभाष को गंभीर चोटें आईं। नागरिक अस्पताल कैथल में उन्होंने दम तोड़ दिया। सुभाष के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। तीनों पुत्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और दुर्घटना स्थल के नजदीक स्थित कॉटन मिल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed