फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Elderly man dies while trying to escape from an unknown vehicle

Kaithal News: अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में बुजुर्ग की मौत

Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies while trying to escape from an unknown vehicle
कलायत। गांव बात्ता के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह कलायत से अपने गांव लौट रहे थे। गांव बात्ता निवासी रामदिया किसी काम से कलायत गए थे और देर शाम बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर सामने से आए एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। कलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed