फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eighth murder accused arrested, remanded for two days

Kaithal News: हत्या का आठवां आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर

Fri, 21 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eighth murder accused arrested, remanded for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव बड़सीकरी में मटौर निवासी युवक प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी नरेश उर्फ नेशी (निवासी बड़सीकरी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

सतपाल सिंह (निवासी मटौर) ने बताया कि 24 जुलाई को करीब 8:30 बजे उसका बेटा प्रवीण गांव खडालवा के शिव मंदिर में माथा टेकने गया था, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटा। देर रात डेढ़ बजे गांव के सोनू, दीपक और सतीश बड़े बेटे के घर पहुंचे और बताया कि प्रवीण को चोटें लगी हैं, घर आ जाए तो खाना खिलाकर अपने पास सुला लेना।
विज्ञापन


सुबह बड़सीकरी के सरपंच से प्रवीण की मौत की सूचना मिली। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो प्रवीण खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। अमित (बड़सीकरी), सतीश और दीपक (मटौर) ने परिवार को बताया कि रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच वे प्रवीण के साथ बड़सीकरी कला पहुंचे थे, तभी गुरजीत, प्रदीप, मनीष, बंसल, दया, नरेश, सिंदा, काला, मनोज, गुरमेज, दरबारा, वकील, बिन्नी, विकास, विक्की, कृष्ण, गोविंदा, बिट्टू और गुरजेंट ने गंडासी, कुल्हाड़ी और डंडों से रंजिश के कारण हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमेज ने प्रवीण के सिर में और सलिंद्र ने हाथ पर गंडासी मारी। प्रवीण गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मामले में थाना कलायत में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 18 जुलाई को गुरजीत उर्फ जीता और अन्य ने गांव के संजय पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

संजय 23 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी लेकर घर आया। उसी दिन प्रवीण उससे मिलने गया और साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद वे संजय पर हमला करने वाले युवकों के मोहल्ले में जाकर गाली–गलौज करने लगे।


इसी दौरान आरोपियों ने हथियारों से हमला कर दिया। अन्य साथी मौके से भाग निकले, जबकि प्रवीण को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पहले सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। नरेश आठवां आरोपी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के लिए रिमांड

पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed