फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight people from Pundri were injured in an accident on the highway

Kaithal News: हाईवे पर हादसे में पूंडरी के आठ लोग हुए घायल

Fri, 13 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eight people from Pundri were injured in an accident on the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/नागल/सहारनपुर। हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस लाखनौर में डिवाइडर से टकरा गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रद्धालु हरियाणा में कैथल, पानीपत और करनाल के रहने वाले हैं। घायलों में पूंडरी के आठ लोग हैं।

कैथल जिले के गांव फतेहपुर निवासी विक्रम सिंह अपनी मिनी टूरिस्ट बस से श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार गए थे। गांव में धार्मिक आयोजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया था। सभी श्रद्धालु स्नान करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह लौट रहे थे। इसी दौरान जिले में पंचकुला-देहरादून नेशनल हाईवे पर लाखनौर टोल प्लाजा के पास बस डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों

में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस चालक कुलदीप का कहना है कि बस में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे। अन्य वाहन को बचाने के लिए बस सामने आए डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल ः धीरमति (60), जयपाल (60), संतरो (60), केला (60), आयुषी (15) निवासी पुंडरी, कोमल (21), बचनराम (57), कुसुम (28) निवासी फतेहपुर पुंडरी जिला कैथल, सुनीला (58) निवासी कूडा जिला करनाल, निर्मला (60) और सुखवीर (59) निवासी संभालका जिला पानीपत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed