{"_id":"6772eeb61d3aca97460ced67","slug":"eight-out-of-10-nozzles-sealed-at-arjun-nagar-petrol-pump-kaithal-news-c-18-1-knl1004-550468-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अर्जुन नगर के पेट्रोल पंप पर 10 में से आठ नोजल की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अर्जुन नगर के पेट्रोल पंप पर 10 में से आठ नोजल की सील
Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला नापतोल विभाग की टीम ने सोमवार को अर्जुन नगर स्थित गर्ग एंड गर्ग पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने की शिकायत मिलने पर दबिश दी। दबिश देने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए पंप की 10 में से आठ नोजल को सील किया। शिकायत पर विभाग ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद एक टीम का गठन करते हुए सोमवार को जांच की। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सिल्क राज के अलावा सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, मुकेश कुमार सहित सहायक देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। टीम ने पेट्रोल पंप पर मशीनों की जांच की। यहां 10 नोजल में से आठ में गड़बड़़ी मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए आठ नोजल को सील कर दिया गया है।
नामतोल विभाग के इंस्पेक्टर सिल्क राज ने बताया कि अर्जुन नगर के नजदीक स्थित गर्ग एंड गर्ग पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने के बारे में शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन कर जांच की गई तो दस में से आठ नोजल में गडबड़ी मिली है। इन आठ नोजल को सील कर दिया गया है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। जुर्माना बारे अभी आदेश नहीं मिले है, जैसे ही कोई आदेश मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।