फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight members of Chika Mandi Association resigned

Kaithal News: चीका मंडी एसोसिएशन के आठ सदस्यों ने दिए इस्तीफे

Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Eight members of Chika Mandi Association resigned
गुहला-चीका। चीका अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कार्यकारिणी के 11 सदस्यों में से आठ ने एसोसिएशन के प्रधान सतपाल जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में स्वर्ण जीत सिंह वोहरा, सुरेश प्रजापति, राज कुमार जाखौली, ईश्वर सीड़ा, सुरेंद्र सिंगला, सोहन लाल, जय पाल गर्ग व सुखप्रीत शेरगिल शामिल हैं।
विज्ञापन

नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ सदस्य स्वर्णजीत सिंह वोहरा व सुरेश प्रजापति ने बताया कि गेहूं के सीजन के दौरान सरकार ने ठेकेदार होशियार सिंह के नाम गेहूं ढुलाई का टेंडर छोड़ा था, लेकिन जब गेहूं का सीजन अपने उफान पर था और मंडी गेहूं के कट्टों से भर गई तो संबंधित ठेकेदार व आढ़ती एसोसिएशन ने फैसला लिया कि गेहूं के कट्टों की भीड़ कम करने के लिए आढ़ती स्वयं भी अपने वाहनों से गेहूं के कट्टों की ढुलाई करते हैं तो ठेकेदार सीजन के बाद उसका दो रुपये 50 पैसे प्रति कट्टा के हिसाब से भुगतान आढ़तियों को कर देगा।
विज्ञापन

स्वर्णजीत सिंह वोहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब ठेकेदार ने भुगतान का पैसा प्रत्येक आढ़ती को देने की अपेक्षा एसोसिएशन के प्रधान सतपाल जैन को दे दिया और वह आढ़तियों को महज दो रुपये कट्टा का भुगतान कर रहे हैं। स्वर्णजीत वोहरा व सुरेश प्रजापति ने बताया कि आढ़तियों ने लगभग 20 लाख कट्टे गेहूं की ढुलाई की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस हिसाब से प्रधान आढ़तियों को सीधे तौर पर 10 लाख रुपये का चूना लगा रहे हैं। सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन पहले ही 1200 रुपये प्रति लाइसेंस खर्च के रूप में ले चुकी है तो अब 50 पैसे प्रति कट्टा खर्च के नाम पर रखना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन को भंग किया जा चुका है व प्रधान सतपाल जैन बहुमत खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रधान सतपाल जैन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि पिछले दस साल के दौरान यह पहला मौका है जब एसोसिएशन ठेकेदार से आढ़तियों को गेहूं ढुलाई का किराया दिलवा रही है। जैन कहा कि कुल नौ लाख कट्टों की ढुलाई के 2 रुपये 50 पैसे प्रति कट्टा ठेकेदार से आया है जिसमें से दो रुपये प्रति कट्टा आढ़तियों को दिया जा रहा है और मात्र 50 पैसे प्रति कट्टा एसोसिएशन के साल भर के खर्च के लिए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed