{"_id":"68d9aae8bb848bf532075a94","slug":"eight-lakh-ten-thousand-rupees-were-defrauded-in-the-name-of-sending-a-youth-abroad-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138563-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख 10 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक को विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख 10 हजार ठगे
Mon, 29 Sep 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के जनेदपुर गांव में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को जर्मनी भेजने का झांसा दिया लेकिन उसे जर्मनी की बजाय रूस भेज दिया। इस घटना में आरोपी ने युवक से 8 लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। अब युवक की बहन ने सीवन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जनेदपुर गांव निवासी नीतू ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कर्मचंद विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उन्होंने बिट्टू नाम के एजेंट से बातचीत की। आरोपी ने उसके भाई को जर्मनी भेजने की बात कही और उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए।रुपए लेने के बाद आरोपी ने उसे जुलाई 2025 में भारत से रूस भेज दिया और जल्द ही आगे भेजने की बात कही। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने उसके भाई को आगे जर्मनी नहीं भेजा तो उन्होंने इस बारे में एजेंट से बातचीत की। पहले तो एजेंट उनको आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में उसके भाई को जर्मनी भेजने की बात से मुकर गया। अब भी युवक रूस में ही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ आठ लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। सीवन थाने एसएचओ सुनीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।