{"_id":"6362cfd6af985a25051e10c0","slug":"efforts-were-made-to-woo-the-voters-kaithal-news-knl126255945","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को लुभाने के लिए लगाया एड़ी-चोटी का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को लुभाने के लिए लगाया एड़ी-चोटी का जोर
विज्ञापन
कैथल। मतदान से महज एक रात पहले गांवों में माहौल काफी चुनावी रहा। उम्मीदवारों ने रात भर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए तैयार करने को लेकर खूब जोर लगाया। कोई रात भर मोहल्लों व बगड़ की दुहाई देकर लोगों को एकजुट करता नजर आया।
दरअसल पंचायत चुनाव में सरपंच का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी कारण जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव के बाद बुधवार को सरंपच व पंच के लिए चुनाव निश्चित था। इस कारण मंगलवार की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात रही। कई उम्मीदवारों ने इस बात को लेकर पहरा दिया कि कहीं उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार चुनाव में पैसा या अन्य सामान न बांट दें। वहीं कई उम्मीदवारों ने इस बात को लेकर पहरा दिया कि कोई शराब न बांट दे।
वहीं कुछ उम्मीदवारों ने चोरी-छुपे शराब व अन्य सामान भी बांटा। पैसा बांटे जाने जैसी कोई सूचना किसी गांव से नहीं मिली। दूसरी ओर कई उम्मीदवारों ने रात को मोहल्लों व बगड़ के मौजिज लोगों की बैठक करके समर्थन जुटाने का प्रयास किया। वहीं कुछ गांव ऐसे भी रहे, जहां चुनावी अभियान में आगे चल रहे उम्मीदवार को मोहल्ले या पूरे बगड़ के नाराज होने के कारण एक रात पहले भारी नुकसान उठाना पड़ा। कुल मिलाकर मंगलवार की रात को कई उम्मीदवार लगभग पूरी रात नहीं सोए। रात भर मतदाताओं की मिन्नतें करने के बाद सुबह मतदान की तैयारी में जुट गए।