{"_id":"68e81188b37c30455a083791","slug":"efforts-to-maintain-social-balance-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-756213-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सामाजिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास ः सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सामाजिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास ः सिंह
Fri, 10 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौ. बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सदभावना यात्रा के तहत रोहेड़ा गांव में चाय पान का आयोजन किया गया। इस दौरान चौ. बीरेंद्र सिंह ने यात्रा के बारे में विस्तार से बोलने से परहेज़ किया। वहीं, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सदभावना यात्रा का मकसद केवल प्रदेश की समस्याओं और सामाजिक संतुलन को बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा को लेकर इनेलो को कांग्रेस की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस खुद सक्षम है। इनेलो द्वारा कांग्रेस को मददगार बताने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इनेलो को पहले खुद अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रमुख नेता जैसे कुलदीप शर्मा, महिला अध्यक्ष और आदित्य सुरजेवाला सहित सभी मुख्य नेता इस यात्रा में शामिल हैं। संवाद