फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Efforts to illuminate street lights started, fault being removed

स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने की कवायद शुरू, निकाला जा रहा फाल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Efforts to illuminate street lights started, fault being removed
जल्द ही शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएंगी, ताकि शहर की सड़कों पर पसरा अंधेरा दूर हो सके और रात को आवाजाही के दौरान लोगों को भी राहत मिले। इसी के चलते शहर की सड़कों और मुख्य गलियों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने की कवायद नगर पालिका प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने कुछ दिन पहले कलायत पहुंचे डीसी प्रदीप दहिया को बंद पड़ी लाइटों की समस्या से अवगत करवाया था। डीसी के संज्ञान के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर पालिका चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक ने स्ट्रीट लाइटों को रोशन करने के कदम उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका अभियंता अशोक कुमार और लेखाकार सचिन गिल ने बताया कि लाइटों को ठीक करने के लिए टीम लगा दी गई है। इसके तहत सोमवार को नगर पालिका इलेक्ट्रिशियन सचिन कौशिक ने तकनीकी टीम के साथ लाइटों का मुआयना करते हुए फाल्ट को दूर करने का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संपूर्ण शहर में 275 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। करीब 4 माह से काफी स्ट्रीट लाइटें रोशन नहीं हो पा रही हैं। खंभों पर एलईडी खराब हैं उसकी व्यवस्था नपा विभागीय प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएंगी। कृष्ण, शमशेर, कुलदीप सिंह, सतपाल, रोहताश, सुभाष, सोनू राणा, जसबीर, रोशन लाल और अन्य नागरिकों ने बताया कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस कारण शाम होते ही शहर अंधेरे में डूब जाता था। इससे मार्गों पर हादसे का भय निरंतर बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed