{"_id":"d73b39be96a9bd0c87d8d597cbf0864b","slug":"education-related-news-ktl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली परीक्षा केंद्र, स्टाफ पहुंचा, विद्यार्थी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली परीक्षा केंद्र, स्टाफ पहुंचा, विद्यार्थी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खाली परीक्षा केंद्र बनाया गया। यहां उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब परीक्षा केंद्र में सुपरिंटेंडेंट, एक सहायक, एक परीक्षा कंट्रोलर, दो उड़नदस्ता अधिकारी व दो पुलिस कर्मचारी तो ड्यूटी के लिए पहुंच गए लेकिन विद्यार्थी नहीं पहुंचे। तीन घंटे तक स्टाफ सदस्यों ने ड्यूटी दी। इसके बाद सभी केंद्र को बंद करके चले गए।
राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा पर शनिवार को कक्षा बारहवीं के फाइन आर्ट की परीक्षा थी। परीक्षा में लेने के लिए सुपरिंटेंडेंट, परीक्षा कंट्रोलर व दो पुलिस कर्मचारी करीब दो बजे पहुंच गए। परीक्षा केवल दो विद्यार्थियों की थी। परीक्षा में दोनों ही विद्यार्थी नहीं पहुंचे।
परीक्षा में दोनों के न पहुंचने से परीक्षा लेने वाले सुपरिंटेंडेंट सहित सभी कर्मचारी करीब तीन घंटे तक खाली बैठे रहे। वे कभी बाहर आकर विद्यार्थियों की राह देखते तो कभी अंदर ही बैठे रहते। इस तरह तीन घंटे के इंतजार के बाद जब कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा तो सभी स्टाफ सदस्य परीक्षा केंद्र बंद करके चले गए। इसके बाद खाली उत्तर पुस्तिकाओं को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
सुपरिंटेंडेंट सुरेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को केवल दो विद्यार्थियों की परीक्षा थी। जिसके चलते समय पर सेंटर खोल दिया गया था। लेकिन कई घंटों तक विद्यार्थियों का इंतजार किया। परीक्षार्थियों के न पहुंचने के कारण उत्तरपुस्तिका वापस बोर्ड अधिकारियों को जमा करवा दी। उनके साथ परीक्षा कंट्रोलर रामकुमार, सहायक रामगोपाल, दो पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर आए गए थे।
वहीं हरियाणा शिक्षा बोर्ड के जिला उड़न दस्ता इंचार्ज एनसी चावला ने बताया कि परीक्षा केंद्र में अगर एक बच्चा भी आता है तो उसकी परीक्षा लेना बोर्ड की जिम्मेदारी है। अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं आया है, तो उत्तर पुस्तिका में गैर हाजिर लिखकर वापस जमा कर ली जाएगी।