{"_id":"67d9c88fd424144bad0fcce7","slug":"education-kaithal-news-c-18-1-knl1004-604885-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ‘शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ‘शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है...’
Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खानपुर गांव के मिडिल स्कूल में दाखिला अभियान के तहत मंगलवार को एक रैली का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत खानपुर स्कूल के डीडीओ हरपाल सिंह और सरपंच प्रतिनिधि सोनू ने हरी झंडी दिखा के की।
रैली का मुख्य उद्देश्य स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाकर स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करवाना है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के नारों से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। बच्चों ने ‘शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है...’, ‘हम बच्चों का कहना है, सब बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ना है...’, ‘खानपुर गांव ने ठाना है, सब बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना है....’ नारों के जरिए सरकारी स्कूल की तरफ रुझान बढ़ाने का संदेश दिया।
खानपुर स्कूल के डीडीओ हरपाल सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सभी विषयों के निपुण अध्यापक व प्राध्यापक हैं। जो बच्चों को शिक्षित करने में बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इसीलिए ग्राम वासियों को भी उनकी निपुणता और मेहनत का फायदा उठाना चाहिएं। रैली में मौजूद खानपुर स्कूल प्रभारी रेखा देवी व प्राथमिक स्कूल के मुखिया प्रवीण, ग्राम पंचायत सरपंच अमनदीप, एसएमसी सदस्य, सचिन धीमान ने भाग लिया।