फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Education, don't know how to write abcd, 6th class, 8th class, Teaching, System, Fail, Kaithal

कक्षा छठी और आठवीं के विद्यार्थियों को नहीं आती एबीसीडी

Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Education, don't know how to write abcd, 6th class, 8th class, Teaching, System, Fail, Kaithal
शिक्षण व्यवस्था - फोटो : ब्यूरो
कैथल। सरकारी स्कूलों में अध्यापक तमाम दावे करें। वेतन के लिए आंदोलन करें। लेकिन यदि कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चे एबीसीडी भी ना लिख पाएं तो यह उन अध्यापकों के लिए वाकई शर्म का विषय है। यहां एक  स्कूल के 40 विद्यार्थियों में से केवल 7 विद्यार्थियों को एबीसीडी आती है। वहीं 515 अंक की संख्या को पांच से भाग देने के सवाल को महज 5 विद्यार्थी ही हल कर पाए।
विज्ञापन


राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही एक समारोह में गए थे। उन्होंने कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक की छात्राओं को एबीसीडी लिखने के लिए कहा तो परिणाम चौंकाने वाले सामने आए। कक्षा में मौजूद 40 छात्राओं में से केवल 7 छात्राएं ही एबीसीडी सही लिख सकी। वहीं गणित का एक सवाल किया गया।
विज्ञापन


जिसमें डिप्टी डीओ ने 515 की एक संख्या को पांच से भाग देने के लिए कहा। जिसमें केवल पांच छात्राओं ने ही जवाब सही दिया। 35 छात्राओं का जवाब गलत रहा। कई छात्राओं को 515 तक की संख्या भी नहीं लिखनी आई। ऐसे में डिप्टी डीओ ने गणित व अंग्रेजी अध्यापिकाओं को बुलाकर बच्चों की स्थिति से अवगत करवाया। विद्यालय की अध्यापिकाओं को आदेश दिए हैं कि वह पहले अक्षर ज्ञान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी डीओ ने कहा कि छठी से आठवीं की कक्षाओं में पहुंचने के बाद भी अगर पांच से भाग विद्यार्थियों को नहीं आता है तो यह बहुत की नाजुक स्थिति है। ऐसे में अध्यापकों को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। पांच वर्ष में अगर बच्चे को एबीसीडी का ज्ञान नहीं है तो हालात काफी खराब हैं। ऐसे में कमजोर बच्चों के लिए नई शरूआत करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्कूल अध्यापिकाओं को आदेश दिए हैं कि विद्यार्थियों को आधार मजबूत करें। ताकि भविष्य में उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed