{"_id":"67e5ac2a64f21227ab0cd435","slug":"education-department-strict-on-arbitrary-books-kaithal-news-c-18-1-knl1004-611575-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुस्तकों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुस्तकों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त
Fri, 28 Mar 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुस्तकों के संदर्भ में मनमानी रोकने के मुद्दे पर शिक्षा विभाग ने सत्र शुरू होेने से पहले अपनी भृकुटि टेढ़ी की है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूलों को सख्त हिदायत जारी कर एनसीईआरटी व एससीईआरटी की पुस्तकों को पढ़ना अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम 2003 संशोधित नियम के तहत जारी निर्देशों में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कहा गया कि आदेशों के उल्लंघन पर स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग से जारी निर्देशों के तहत कहा गया है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने का संकल्प पूरा करना सरकार की प्रतिबद्धता है।
उधर, जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि जल्द ही गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में न करवाएं। यदि कोई अभिभावक इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।