{"_id":"6914eb3fb261a7f2ca0092be","slug":"educate-workers-on-their-rights-schemes-and-legal-aid-measures-kaithal-news-c-18-1-knl1004-779771-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रमिकों को बताए अधिकार, योजनाएं और कानूनी सहायता के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रमिकों को बताए अधिकार, योजनाएं और कानूनी सहायता के उपाय
Thu, 13 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पराशर के निर्देशानुसार बुधवार को फॉलकान स्टील और आदित्य स्टील, फ्रांसवाला रोड कैथल में श्रमिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पैनल अधिवक्ता राजीव और परा विधिक स्वयंसेवक श्रीमती नीलम ने श्रमिकों और आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, ई-श्रम कार्ड तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव कंवल कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षा, अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनों की जानकारी देना है। संवाद