{"_id":"6963ff5693af7d53cd09bcee","slug":"educate-students-and-women-about-the-ill-effects-of-drug-abuseeducate-students-and-women-about-the-ill-effects-of-drug-abuse-kaithal-news-c-18-1-knl1004-821900-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों, महिलाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों, महिलाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए
Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नशा जागरूकता टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों और महिलाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए। टीम में एसआई कर्मबीर, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला सिपाही रेखा व सोनिया तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर शामिल रहे। संयुक्त टीम ने गांव टटीयाना, सादरहेड़ी, पीडल और चीका में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान टीम सदस्यों ने लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रोजगार जैसे सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। कैथल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। संवाद