फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ED raids Cheeka in Kaithal, documents being searched at establishment of commission agent in Anaj Mandi

Kaithal: चीका में ईडी की छापेमारी, अनाज मंडी में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर खंगाल रही दस्तावेज

Fri, 18 Aug 2023 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 03:36 PM IST
सार

हरियाणा आए दिन ईडी के रेड की मामले सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में कैथल में ईडी की रेड हो रही है। ईडी की टीम अनाज मंडी में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस आढ़ती के प्रतिष्ठान पर यह छापेमारी आयकर विभाग के मामले में की गई गड़बड़ी के चलते हुई है।

विज्ञापन
ED raids Cheeka in Kaithal, documents being searched at establishment of commission agent in Anaj Mandi
कैथल में ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के चीका की अनाज मंडी में शुक्रवार को ईडी की रेड हुई। इस दौरान ईडी की टीम अनाज मंडी में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां पर टीम के सदस्यों की तरफ से दस्तावेज खंगाल रही है। अभी तक भी टीम लगातार दस्तावेजों को खंगाल रही है। वहीं, ईडी ने कोई बात किसी भी मीडिया कर्मी से नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस आढ़ती के प्रतिष्ठान पर यह छापेमारी आयकर विभाग के मामले में की गई गड़बड़ी के चलते हुई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह छापेमारी पूर्ण चंद छज्जू राम के प्रतिष्ठान पर की गई है। इस आढ़ती का एक सोलवेंट का प्लांट, शैलर और आढ़त की दुकान है। ईडी की छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठान के बाद पुलिस का पहरा है। यहां पर किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


दो दर्जन अधिकारी अलग-अलग गाडिय़ों में सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंचे
चीका में ईडी के रोड के दौरान दो दर्जन अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों  में सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंच गए थे। ईडी की टीमें इन चार जगहों पर अलग-अलग दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह जांच अभी तक जारी है। ईडी के सहायक निदेशक विजेंद्र दलाल की टीम में नेतृत्व कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed