फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Earlier recruitment was recommended, now talented are coming: Vij

पहले सिफारिशी भर्ती थी अब प्रतिभावान आ रहे : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Earlier recruitment was recommended, now talented are coming: Vij
06-कैथल। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Kaithal
कैथल। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सूबे में अक्सर सरकारी योजनाओं में देरी से लागू किए जाने की बात सामने आती है। योजनाएं बन जाती हैं, टेंडर लग जाता है मगर काम में फिर भी देरी हो जाती है। अब इस बात का पता चला है कि विभागों में जो सिफारिशी स्टाफ है, उनकी वजह से ही योजनाओं के लागू होने में देरी होती है। उन्होंने छह सरकारें देखी हैं। छह सरकारों में वह विधायक रहे हैं। केवल इस समय की भाजपा सरकार ऐसी है, जिसमें नौकरियों में पर्ची व खर्ची नहीं चलती। अब इस सरकार में जो भर्ती हो रही हैं, उसमें प्रतिभावान लोग सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने यहां निकाय चुनाव में प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग के समर्थन में वोट की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें सच बोलने की बीमारी है। पिछली सरकारों में भर्ती स्टाफ में कई सिफारिशी तो ऐसे हैं, जो फाइल पर ठीक से अपने साइन तक नहीं कर सकते। उनकी इस बात से किसी को दुख हो तो होता रहे। लेकिन वास्तविकता यही है और उन्हें भी सच बोलने की बीमारी है। उनके अनुसार भाजपा सरकार ने सिफारिश की रीत को बदला है।
विज्ञापन

विज ने कहा कि आज तबादलों को ऑनलाइन किया जा रहा है। पहले तबादलों की दुकानें चलतीं थीं। जो अब बंद कर दी गई हैं। सरकार पारदर्शी तरीके से इन सभी तरह के झमेलों से बचकर केवल और केवल विकास पर काम कर रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए 1252 डाक्टरों की भर्ती की जा रही है। यूपी में बुल्डोजर की राजनीति पर विज ने कहा कि अवैध निर्माण को नोटिस के बाद गिरवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला रिजेक्टेड आदमी
मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला रिजेक्टेड आदमी हैं। उन्हें जींद से हराया गया। इसके बाद वे कैथल से हार गए। अब राजस्थान चले गए। यदि वे हरियाणा से राज्यसभा का चुनाव लड़ते तो न जाने कितने विधायकों के वोट खराब होते। अब तो एक ही वोट खराब हुआ है। विज ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि सुरजेवाला डिप्रेशन में हैं इसीलिए वे निगेटिव बातें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed