फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to lack of returning wall, the road is also getting merged into the pond, causing trouble

Kaithal News: रिटर्निंग वाल न होने से सड़क भी तालाब में मिल रही, परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of returning wall, the road is also getting merged into the pond, causing trouble
राजौंद। नगर के जींद मार्ग पर वार्ड नंबर छह व सात में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के सामने तालाब की रिटर्निंग वाल न होने से सड़क भी तालाब में मिल लग गई है। जिससे हर समय घटना होने का भय बना रहता है। पिछले लंबे समय से इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया जिस कारण अब तो जींद को जाने वाला मुख्य मार्ग भी टूटकर तालाब में मिलने लग गया है।
विज्ञापन

यदि अब भी संबंधित विभाग ने इस और ध्यान नही दिया तो वह दिन दूर नही जब इस सड़क पर आवाजाही रूकने को मजबूर हो जाएगी। वार्ड नंबर सात के निवासी सुभाष, शमशेर, रामशरण, कृष्ण, अंकित, जोगेंद्र हवा सिंह ने बताया कि इसी तालाब के पास ही लड़कियों का पांचवीं तक का स्कूल है। यहां छोटे छोटे विद्यार्थी स्कूल में पढ़ने के लिए आते है।
विज्ञापन

इस सड़क के साथ लगते तालाब में रिटर्निंग वाल न होने से सड़क टूट रही है जिससे उन्हें भी हादसा होने का भय बना रहता है। इन लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को भी इस बारे अवगत करवाया जा चुका है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस और कोई ध्यान नही दिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग को इस और कार्य करने के निर्देश दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed