फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to increase in electricity rates, burden is also on non-domestic consumers

Kaithal News: बिजली दरें बढ़ाने से गैर घरेलू उपभोक्ताओं पर भी बोझ

Wed, 02 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in electricity rates, burden is also on non-domestic consumers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से बिजली बिलों स्लैब में किए बदलाव के बाद अब लोगों के नए बिल पहले की अपेक्षा अधिक आ रहे हैं। ऐसे में अब घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही गैर घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली दरों के स्लैब में बदलाव व प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज लगाए जाने से इस बार बिल दोगुने आए हैं।

बताते हैं कि नौ फीसदी से 30 फीसदी तक बिजली के बिल महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक मार पांच किलोवाट से ऊपर वाले उपभोक्ताओं पर पड़ी है, जिनके बिल में न्यूनतम 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले 50 यूनिट व उससे अधिक खपत पर 2.50 से 6.30 रुपये प्रति यूनिट अलग-अलग स्लैब के अनुसार बिल लिया जाता था, मगर संशोधन के बाद अब उपभोक्ताओं से 6.50 से 7.50 तक लिए जा रहे हैं। इससे बिल में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


जिले में करीब 50 हजार गैर घरेलू कनेक्शन हैं। बिजली निगम की ओर से बिजली की दरें बढ़ाने के बाद इन उपभोक्ताओं पर भी बोझ बढ़ेगा। सबसे बड़ा झटका उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज से लगा है। पहले घरेलू बिजली पर फिक्स चार्ज नहीं लगता था। निगम की ओर से दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर यह गैर घरेलू कनेक्शन में दिए जाते हैं। गैर घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें पहले से तय फिक्स बिल के साथ-साथ महीने में खर्च बिजली का बिल भी नई स्लैब के अनुसार देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले पिहोवा में रोज आ रहीं 400 शिकायतें

जून माह में बिल ज्यादा आने से शहर के पिहोवा चौक स्थित बिजली सुविधा केंद्र में प्रतिदिन 400 के करीब शिकायतें आ रही हैं। इनमें से 100 से ज्यादा शिकायतें बिजली बिल से संबंधित हैं। यदि जून माह की बात करें तो अभी तक 10 हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें से 90 प्रतिशत का समाधान कर दिया गया है।

बिजली बिल के दाम में दोगुना वृद्धि से दुकानदार व अन्य प्रतिष्ठान पर काम करने वाले छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान है। नए कारोबारी ज्यादा बिल नहीं झेल पाएंगे, वह उद्योग में घाटा खाएंगे। सरकार को बढ़ाई गई दरों को कम करना चाहिए ताकि उन्हें राहत मिल सके। -गौरव वधवा, एडवोकेट, कैथल।


बिल ज्यादा आने से घरेलू उपभोक्ता के साथ-साथ गैर घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं को भी परेशानियां आ रही हैं। उद्योगों को मिलने वाले एलटी (50 केवीए) कनेक्शन को दो स्लैब में बदला गया है। पहले 20 केवीए तक फिक्स चार्ज नहीं लगता था, जोकि अब सभी पर लग रहा है। -पवन शर्मा, सीवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed