Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to a specific alignment of dates, Diwali and Amavasya will not be celebrated on the same day this year.

Kaithal News: तिथियों के विशेष संयोग के कारण इस बार एक साथ नहीं मनाई जाऐगी दीपावली और अमावस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Due to a specific alignment of dates, Diwali and Amavasya will not be celebrated on the same day this year.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। इस साल दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 8 और 9 नवंबर तक व्याप्त रहने के कारण तारीख को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ था जिसे ज्योतिषियों ने पंचांग की मदद से स्पष्ट कर दिया है। पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि सनातनी परंपरा के अनुसार दीपावली का त्योहार हमेशा प्रदोष काल और महानिशीथ काल (रात्रि व्यापिनी अमावस्या) में मनाया जाता है। इस बार अमावस्या तिथि की शुरुआत 8 नवंबर को सुबह 11: 27 बजे होगी और यह अगले दिन 9 नवंबर को दोपहर 12: 31 बजे समाप्त हो जाएगी।
दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन का समय सायं 5 बज कर 54 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है। सायं 6 बज कर 27 मिनट से लेकर 8 बज कर 27 मिनट तक तुला लग्न और तुला राशि में महासंयोग बनेगा जिसे सुख-समृद्धि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। उदया तिथि के अनुसार 9 नवंबर को अमावस्या सूर्योदय से शुरू होकर 12 बज कर 31 मिनट तक रहेगी। इस लिए अमावस्या पर किया जाने वाला पितृ पूजा कार्यक्रम सोमवार को किया जाएगा। इस बार सोमवती अमावस्या होने के कारण से इस का प्रभाव और बढ़ गया है। सूर्य और चंद्रमा की एक ही राशि में युति होने से अमावस्या योग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के लिए करना होगा इंतज़ार
शांडिल्य ने बताया कि तिथियों के इस विशेष फेरबदल के कारण इस साल दीपावली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी। 9 नवंबर को दोपहर तक अमावस्या तिथि का विस्तार होने की वजह से गोवर्धन पूजा के लिए लोगों को एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट तथा 11 नवंबर को भैया दूज पर्व के साथ दीपोत्सव पंच पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed