फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DSO and boxing coach accused of harassment, complaint lodged with police

Kaithal News: डीएसओ और बॉक्सिंग कोच पर तंग करने का आरोप, पुलिस से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
DSO and boxing coach accused of harassment, complaint lodged with police
पूंडरी। फुटबाल कोच ने जिला खेल अधिकारी व एक बॉक्सिंग नर्सरी कोच पर परेशान करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कोच ने दोनों के खिलाफ ने पूंडरी चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि यह शिकायत खेल विभाग में ड्यूटी लगाने को लेकर है। इस शिकायत को खेल विभाग के पास ही भेजा जाएगा। जिस स्टेडियम में कोच की ड्यूटी है वहां पुलिस की गश्त करवाई जा रही है और अब गश्त को बढ़ा भी दिया जाएगा। शिकायत देने वाली कोच गीता ने बताया कि वह करीब दो महीने से फतेहपुर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कार्यरत हैं। आरोप है कि 16 मई को स्टेडियम में दो युवक आए और उनकी वीडियो बनाने लगे। वे युवक बाक्सिंग नर्सरी कोच रमन के जानकार थे। इस बारे में डीएसओ को बताया तो उसकी कोई सहायता नहीं की गई।
विज्ञापन

उल्टा तबादला करवाने की धमकी दी। आरोप है कि डीएसओ कोच रमन का पक्ष ले रहे हंै। शिकायत में लिखा है कि इस मामले की जांच की जाए। उनके साथ भविष्य में भी कोई घटना भी हो सकती है। बता दें कि यह स्टेडियम आबादी से दूर बना हुआ है। यहां कई बार नशेड़ी युवक भी आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed