फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dry day celebrated to prevent dengue

Kaithal News: डेंगू से बचाव के लिए मनाया ड्राई डे

Mon, 30 Sep 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Dry day celebrated to prevent dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने रविवार को शहर में डेंगू के मच्छर के लार्वा, मलेरिया और चिकनगुनिया से से बचाव के लिए ड्राई डे मनाया। इस कार्यक्रम में टीमों ने घर-घर पहुंचकर मच्छर के लार्वा की जांच की। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया।

गौरतलब है कि जिले में अब तक डेंगू के सात संक्रमित केस मिल चुके हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक किया। पिछले जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 118 थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के आठ हजार 682 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की थी। इस दौरान 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। विभाग की टीमों को जांच के दौरान 18 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 2151 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2026 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। जिले में अब तक 12 लाख 95 हजार 76 घरों की जांच कर ली जा चुकी है।


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि घर के आसपास या गली व नालियों में पानी न जमा होने दें। कूलर में यदि पानी है तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed