{"_id":"38cc0a21e1094ae813d3aab8b0cafcbf","slug":"drunked-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":" शराब पीकर मचाया हुड़दंग, पुलिसकर्मी सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर मचाया हुड़दंग, पुलिसकर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sat, 14 Jun 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाई। गांव करोड़ा में मनोज-बबली ऑनर किलिंग मामले में मनोज के परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
मनोज के परिजनों ने शुक्रवार रात को पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी थी। शुक्रवार रात्रि मनोज की बहन सीमा ने पुलिस अधीक्षक को कर्मचारी द्वारा शराब पीकर हुडदंगबाजी करने व गाली गलौच की सूचना दी थी।
सीमा ने बताया कि उनके परिवार को इस मामले में सुरक्षा मिली है। सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मचारी रामकुमार और राम निवास को नियुक्त किया हुआ है। इनमें से रामकुमार अपनी ड्यूटी सही प्रकार से नहीं निभा रहा था। वह रोज शराब के नशे में धुत होकर हुडदंग व गाली गलौच करता है।
विज्ञापन
गत देर रात्रि भी वह उन्हें सुरक्षा देने के बजाय तंग कर रहा था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक एवं थाना पूंडरी प्रभारी को दी। लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस उक्त कर्मचारी को अस्पताल ले गई।
थाना पूंडरी प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने करोड़ा से इस कर्मचारी को लाकर इसका मेडिकल करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया और इसकी जगह दूसरे कर्मी को नियुक्त कर दिया गया।