{"_id":"6859b2b2d0e705dbf20e9b20","slug":"drug-seizure-team-honored-kaithal-news-c-18-1-knl1004-676642-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशीला पदार्थ पकड़ने वाली टीम सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशीला पदार्थ पकड़ने वाली टीम सम्मानित
Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बीते एक माह में नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) आस्था मोदी ने कैथल पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई शुभकरण, एसआई जयभगवान, एएसआई जसमेर सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई मनोज कुमार, महिला एचसी सुदेश, एचसी सुनील, एचसी अनिल, एचसी ईशम सिंह, एचसी लखविंद्र, ड्राइवर एचसी संदीप, सिपाही कैलाश, एसपीओ राजेश व अमित, होमगार्ड विकास और मनोज कुमार शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने जानकारी दी कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने पांच अलग-अलग मामलों में कुल आठ आरोपियों को काबू करते हुए बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इनमें 21 मई को दो आरोपियों से 1.30 किलो चरस, 8 जून को एक आरोपी से 2.608 किलो अफीम, 15 जून को दो आरोपियों से 511 ग्राम गांजा, 18 जून को एक आरोपी से 863 ग्राम चरस, तथा 21 जून को काकौत क्षेत्र से दो आरोपियों से 1.313 किलो अफीम शामिल है।