फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug de-addiction center sealed

Kaithal News: नशा मुक्ति केंद्र को किया सील

Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction center sealed
गुहला-चीका। गुहला प्रशासन ने यहां खरकां मोड़ पर अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र को बुधवार को सील कर दिया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की है। वहीं, किसी शिकायतकर्ता के सामने न आने के चलते नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को गुहला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर नशा मुक्ति केंद्र पर छापामारी की थी और एक बंद कमरे में अवैध रूप से 24 लोगों को आजाद करवाया था। अब उनका इलाज कैथल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इस मामले के संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि केस दर्ज करने का अधिकार पुलिस के पास है। उनके अधीन जो कार्य था। विभाग ने उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर नशे की दवा भी नहीं मिली है। डॉ. अशोक ने बताया कि उन्होंने तो केंद्र के सीलिंग की कार्रवाई भी नहीं की है। विभाग ने तो मरीजों को कैथल के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करके उनको दवाई ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला डीएसपी गुहला सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस के पास किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित रूप से शिकायत ही नहीं आई। यदि मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग या समाज कल्याण विभाग के अधिकारी पुलिस कार्रवाई बारे शिकायत देते या फिर नशा मुक्ति केंद्र में रखे गए लोगों के परिजन ही शिकायत देते हैं तो भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed